Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

ताज़ा खबरें

ओलंपियाड में भारत नें पुरुष और महिला दोनों वर्गो में जीता कांस्य,उक्रेन और उज़्बेक नें जीता सोना

11/08/2022 -

भारत नें शतरंज ओलंपियाड के इतिहास का अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाते हुए एक साथ महिला और पुरुष वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया ,महिला वर्ग में उक्रेन नें स्वर्ण तो जॉर्जिया नें रजत पदक हासिल किया तो दूसरी और पुरुष वर्ग मे उज्बेकिस्तान नें स्वर्ण तो अर्मेनिया नें रजत पदक हासिल किया । हालांकि दोनों वर्गो में भारत के पास स्वर्ण हासिल करने का बेहद करीबी मौका था जिसे हम भुना नहीं सके और शायद यही अनुभव भविष्य की आधार शिला बनेगा । खैर भारत नें 7 व्यक्तिगत पदक लेकर भी अपना दबदबा दिखाया डी गुकेश और निहाल सरीन नें स्वर्ण ,अर्जुन एरिगासी नें रजत तो प्रग्गानंधा , वैशाली , तानिया सचदेव और दिव्या देशमुख नें कांस्य पदक हासिल किया । खिलाड़ियों को नेहरू स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम में पदक दिये गए । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

ओलंपियाड R9 : सांसरोधी मुक़ाबले में प्रग्गा नें बचाई गोल्ड की उम्मीद

08/08/2022 -

शतरंज की बाज़ियाँ हर रोज होती है पर कोई ऐसी बाजी जिसमें आपके देश के शतरंज का भविष्य छुपा हो हर रोज नहीं हुआ करती, खासतौर पर साँसो को रोक देने वाली बाजी ,ऐसी एक बाजी कल 44वे शतरंज ओलंपियाड में भारत के आर प्रग्गानंधा और अजरबैजान के वासिफ़ दुरबायली के  बीच खेली गयी जिसमें प्रग्गानंधा नें बेहद रोमांचक मुक़ाबले में जीत दर्ज करते हुए ना सिर्फ भारत का मैच ड्रॉ करा दिया बल्कि देश के स्वर्ण पदक की उम्मीद बचाए रखी है । आज भारत की बी टीम को उज्बेकिस्तान की चुनौती पार करनी होगी वहीं कल ब्राज़ील पर 3-1 से जीत दर्ज करने वाली भारत की प्रमुख टीम आज ईरान को हराने के इरादे से उतरेगी जबकि कल पोलैंड से हारने के बाद भारत की महिला टीम आज जीत से वापस शीर्ष पर लौटने की कोशिश करेगी । पढे यह लेख 

ओलंपियाड R8 : बेमिशाल भारत नें यूएसए की 3-1 से लगाई क्लास

07/08/2022 -

भारत की बी टीम या यूं कहे की बेमिशाल टीम नें महाशक्तिशाली कहे जाने वाली यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम को 3-1 से हराते हुए इतिहास रच दिया ,ओलंपियाड शुरू होने के पहले जो बात एक रोचक तौर पर कही जा रहाई थी उसे इस टीम नें वास्तविकता बना दिया । पहले बोर्ड पर टीम का नेत्तृत्व करते हुए डी गुकेश नें फबियानों कारुआना को पराजित करते हुए ओलंपियाड मे पहले बोर्ड पर व्यक्तिगत तौर पर लगातार 8 मैच जीतने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है और साथ वह अब विश्वनाथन आनंद के बाद रैंकिंग मे दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए है ,टीम की जीत मे निहाल ,प्रग्गानंधा और खासतौर पर रौनक की खास भूमिका रही । महिला वर्ग मे भारत नें उक्रेन को ड्रॉ पर रोकते हुए अपनी एकल बढ़त को बनाए रखा है जबकि पुरुष ए टीम को अर्मेनिया से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा । पढे यह लेख 

ओलंपियाड R7 : दोनों वर्गो में भारत मजबूत पर आज है असली परीक्षा

06/08/2022 -

भारत के लिए 44वे शतरंज ओलंपियाड में सातवाँ दिन भारत के लिए पदक की उम्मीद मजबूत करने वाला रहा और अब अगर अगले कुछ राउंड हमारे पक्ष में रहे तो इतिहास बनना तय है । सबसे बड़ा परिणाम हासिल किया आज भारत की प्रमुख महिला टीम नें जिन्होने अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी और शानदार लय में चल रही अजरबैजान को पराजित करते हुए ना सिर्फ अपनी सातवीं जीत हासिल की बल्कि एकल बढ़त को मजबूत भी कर दिया अब अगले राउंड में भारत को उक्रेन से टकराना होगा और यह सबसे निर्णायक होगा ,पुरुष वर्ग में प्रमुख टीम नें सी टीम को तो बी टीम नें क्यूबा को मात देते हुए वापसी की और आज यह टीमें क्रमशः शीर्ष पर चल रही अर्मेनिया और टॉप सीड यूएसए से टकराएँगी और आज का यह मुक़ाबला भारतीय टीम की असली परीक्षा होगी । पढे यह लेख 

ओलंपियाड D6 : हम्पी लय में लौटी ,जॉर्जिया को हरा भारत शीर्ष पर,गुकेश और हरीकृष्णा भी जीते

04/08/2022 -

44वे शतरंज ओलंपियाड का छठा दिन पूरी तरह से भारतीय महिला टीम के नाम रहा जिन्होने चार बार की शतरंज ओलंपियाड विजेता टीम जॉर्जिया को एकतरफा मुक़ाबले में पराजित करते हुए ना सिर्फ भारत को इतिहासिक जीत दिलाई बल्कि भारत एकल बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है । भारत के लिए पहले बोर्ड पर खेल रही शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी ,जो पहले पाँच राउंड में थोड़ा लय से जूझ रही थी इस बड़े मुक़ाबले में जीत की सूत्रधार रही और उन्होने दिग्गज नाना दगनिडजे को पराजित किया ,हरिका ,तानिया के ड्रॉ और वैशाली की जीत के चलते भारत ने जॉर्जिया को 3-1 से शिकस्त दी । पुरुष वर्ग में गुकेश नें लगातार अपनी छठी जीत हासिल की तो पेंटाला हरीकृष्णा नें विश्व रैपिड चैम्पियन अब्दुसत्तारोव पर असाधारण जीत दर्ज की पर दोनों की टीमें जीत दर्ज नहीं कर सकी ,भारत की बी टीम को अर्मेनिया से 2.5-1.5 की हार का सामना करना पड़ा तो प्रमुख टीम को उज्बेकिस्तान नें ड्रॉ पर रोक लिया । पढे यह लेख 

ओलंपियाड D 5 : गुकेश ,अधिबन नें बी टीम को बनाया बेमिशाल, स्पेन को हराया,अर्जुन और तानिया भी चमके !

03/08/2022 -

भारत के लिए 44वे शतरंज ओलंपियाड का पाँचवाँ दिन बेहतरीन रहा और भारत की तीन टीमों उम्मीद के अनुसार पदक की दौड़ में खुद को मजबूत किया है । सबसे पहले बात करते है भारत की बी टीम की जिसने प्रतियोगिता में ख़िताबी दावेदार स्पेन की टीम का किला ध्वस्त करते हुए पाँचवीं जीत के साथ टीम को पहले पायदान पर पहुंचा दिया है । भारत के लिए बी टीम में आज गुकेश नें शिरोव को तो अधिबन नें एडुयार्डो को पराजित कर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की । महिला टीम में तानिया नें एक बार फिर सबसे महत्वपूर्ण जीत हासिल की और टीम को फ्रांस पर जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई जबकि पुरुष वर्ग में अर्जुन नें यही भूमिका निभाते हुए भारत को रोमानिया पर जीत दिला दी । पढे यह लेख Photo: FIDE/Stev Bonhage

ओलंपियाड D 4 : गुकेश ,निहाल और तानिया ने नाम रहा दिन

02/08/2022 -

भारत के लिए शतरंज ओलंपियाड का चौंथा दिन मिला जुला रहा और इस राउंड मे हमारी तीन टीम पुरुष बी , महिला मुख्य टीम और बी टीम जहां अपने मुक़ाबले जीतने मे कामयाब रही तो हमारी दोनों सी टीम को हार का सामना करना पड़ा जबकि प्रमुख पुरुष टीम को फ्रांस नें बराबरी पर रोक लिया । खैर सबसे युवा बी टीम के प्रदर्शन से पूरा विश्व चकित है और इस बार डी गुकेश और निहाल सरीन के शानदार खेल नें इटली को  3-1 से हराकर लगातार अपनी चौंथी जीत हासिल की और अपने खेल से प्रतियोगिता में पहला स्थान बना लिया है आज इस टीम को स्पेन से टकराना है । महिला प्रमुख टीम नें आज तीन मुक़ाबले ड्रॉ खेले पर चौंथे बोर्ड पर तानिया सचदेव की शानदार जीत नें टीम को हंगरी को शिकस्त देने में मुख्य भूमिका निभाई । पढे यह लेख 

ओलंपियाड D 3 : युवा भारत के सामने पस्त हुआ स्विट्जरलैंड ,लगाई जीत की हैट्रिक

01/08/2022 -

44वे शतरंज ओलंपियाड में भारत नें अब तक के सभी मुक़ाबले जीतकर ठीक वैसी शुरुआत कर ली है जिसकी जरूरत थी । भारतीय शतरंज टीम नें दोनों वर्गो के अपने सभी छह मुक़ाबले अभी तक अपने नाम किए है । खैर कल सबका ध्यान एक बार फिर भारतीय बी टीम नें अपनी और खींचा  , सिर्फ  16.5 वर्ष की औसत आयु लेकर खेलने उतरे टीम नें  स्विट्जरलैंड को 4-0 से पराजित करते हुए भारत के लिए नया इतिहास बना दिया । भारत की मुख्य पुरुष और महिला टीमों नें कल क्रमशः ग्रीस और इंग्लैंड को पराजित करते हुए अपनी लय बनाए रखी । अन्य टीमों में पुरुष टीम सी , महिला टीम बी और सी नें क्रमशः आइसलैंड ,इन्डोनेशिया और औस्ट्रिया को मात दी । दिन का सबसे बड़ा उलटफेर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन की टीम नॉर्वे का इटली के हाथो हारना रहा । पढे यह लेख 

ओलंपियाड D 2 : भारत के मजबूत कदम ,जीते सभी मुक़ाबले

31/07/2022 -

44वे शतरंज ओलंपियाड में भारत नें लगातार दूसरे राउंड में सभी बाधाओं को पार करते हुए दूसरी जीत हासिल की और यह यह जीत सभी 6 टीमों नें हासिल की , प्रमुख भारतीय टीमों में पुरुष टीम नें मोलदोवा को तो महिला टीम नें अर्जेन्टीना को 3.5-0.5 से पराजित किया ,इस दौरान अर्जुन एरिगासी और कोनेरु हम्पी की बाजी ड्रॉ रही जबकि बाकी सभी बोर्ड पर भारत नें शानदार जीत हासिल की । पुरुष वर्ग में भारत की युवा टीम नें दूसरे दिन भी क्लीन स्वीप करते हुए ,एस्टोनिया को 4-0 से हराकर एक बार फिर पूरे अंक हासिल कर लिए ।पुरुष सी टीम नें मेक्सिको ओर बेहद करीबी 2.5-1.5 से जीत हासिल की तो महिलाओं में बी टीम नें लातविया तो सी टीम नें सिंगापुर को पराजित किया । आज भारत की मुख्य टीम को ग्रीस तो महिला टीम को इंग्लैंड की मजबूत टीम का सामना करना होगा । पढे यह लेख 

ओलंपियाड D1 : क्लीन स्वीप के साथ भारत की शुरुआत

30/07/2022 -

भारतीय टीम नें शतरंज ओलंपियाड में पहले दिन की शुरुआत अपेक्षा के अनुसार शानदार जीत से की है और दोनों वर्गो में देश की तीनों टीमों नें अपने मुक़ाबले 4-0 से जीतकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की । हालांकि पहले दिन कुछ ऐसे  मुक़ाबले भी रहे जब कुछ बोर्ड पर जीत मुश्किल नजर आ रही थी पर भारतीय खिलाड़ियों नें अनुभव दिखाते हुए बाजी मार ली । सबसे ज्यादा मुश्किल बाजी थी महिला वर्ग में टॉप बोर्ड पर खेल रही भारतीय टीम की तानिया सचदेव की जिन्होने 6 घंटे तक चले मुक़ाबले में जीत दर्ज की तो कोनेरु हम्पी नें भी हारी लग रही बाजी पलट दी जबकि निहाल सरीन के सामने उनका विरोधी ड्रॉ लग रही बाजी नहीं सम्हाल पाया । कुल मिलाकर पहले दिन भारत नें 24 अंक बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया । पढे यह लेख  Photo - Stev Bonhage & Aditya Sur Roy 

ओलंपियाड का आगाज : अच्छी शुरुआत पर होंगी भारत की नजरे !

29/07/2022 -

आखिरकार वह घड़ी आ ही गयी जिसका हर शतरंज प्रेमी शतरंज ओलंपियाड भारत में होने की घोषणा के बाद से ही बेसब्री से इंतजार कर रहा था । कल रात बेहद रंगारंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में शानदार उदघाटन समारोह में विश्वनाथन आनंद ,गुकेश ,प्रग्गानंधा और विजयालक्ष्मी के शतरंज मशाल की परंपरा का निर्वाह किया । आज पहले दिन भारत की छह टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेंगी और बहुत उनकी कोशिश बड़े अंतर से स्कोर दर्ज करने की होगी । भारत की पुरुष टीम क्रमशः जिम्बावे ,यूएई और सूडान से तो महिला टीम क्रमशः तजाकिस्तान , यूएई और वेल्स से मुक़ाबला खेलेंगी । हिन्दी चेसबेस इंडिया पर आप मैच का सीधा प्रसारण देख सकते है । पढे यह लेख 

अनीश गिरि बने चेसबेस इंडिया ओरिजनल्स के विजेता

28/07/2022 -

शतरंज की दुनिया इस समय सबसे तेजी से बदल रही है और भारत को इसका आने वाली सबसे बड़ी महाशक्ति माना जा रहा है पर इन सबके बीच इस खेल को और लोकप्रिय बनाने के लिए चेसबेस इंडिया नें एक ऐसा प्रयोग किया है जिसे पूरे विश्व में वाहवाही मिल रही है । चेसबेस इंडिया ओरिजनल्स डैथ मैच की सफलता की गूंज हर ओर सुनाई पड़ रही है । चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित इस मुक़ाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरि और विदित गुजराती के बीच शतरंज के हर संभव फटाफट फॉर्मेट को शामिल करते हुए हजारो दर्शको के सामने लाइव कोमेंटरी के साथ आयोजित किया गया जो आने वाले समय में खेल को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने में एक बड़ा कदम माना जाएगा । खैर अनीश इस प्रथम टूर्नामेंट के विजेता बने तो विदित को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा । पढे यह लेख 

बील मास्टर्स 2022 :लिम विजेता ,गुकेश को तीसरा स्थान

24/07/2022 -

भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश को अंतिम राउंड में यूएई के सालेम सालेह के खिलाफ हार के चलते भले ही बील मास्टर्स शतरंज में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा हो पर उन्होने इस टूर्नामेंट में टॉप सीड और विजेता ले कुयांग लिम को पराजित कर और 2700 का जादुई आंकड़ा पारकर दिखा दिया है की वह भारतीय शतरंज का एक बड़ा नाम बन चुके है और जब गुकेश बी टीम से शतरंज ओलंपियाड में खेलने उतरेंगे तो सबकी नजरे इस सितारे पर होंगी । लिम नें बील मास्टर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया तो रूस के आन्द्रे एसीपेंकों को दूसरा स्थान हासिल हुआ । पढे यह लेख 

नो केसलिंग मास्टर्स : आनंद की नजरे दूसरे खिताब पर

22/07/2022 -

पिछले वर्ष जब पहली बार नो केसलिंग वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज का आयोजन हुआ था तो आनंद और क्रामनिक के बीच हुए मुकाबलो नें पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था और शतरंज के इस नए फॉर्मेट को बेहद सफल माना गया था जिसमें भविष्य के रोमांचक शतरंज की खूबियाँ छुपी हुई थी । इस वर्ष 2022 में इसे चार खिलाड़ियों के बीच का टूर्नामेंट बनाया गया और लोग एक बार फिर 2 पूर्व विश्व चैम्पियन का मुक़ाबला देखना चाहते थे पर दुर्भाग्यवश खराब स्वास्थ्य के कारण ऐसा नहीं हो सका क्यूंकी खराब स्वास्थ्य के चलते क्रामनिक को अंतिम समय में टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा । खैर अब तक खेले गए तीन राउंड के बाद एक जीत और 2 ड्रॉ के साथ आनंद एकल बढ़त पर चल रहे है । 

विश्व चैंपियनशिप नहीं खेलेंगे मेगनस कार्लसन

20/07/2022 -

जिस बात का अंदाजा कार्लसन नें शतरंज दुनिया को पिछले वर्ष ही दे दिया था अब आखिरकार उन्होने उस बता को खुलकर स्वीकार कर लिया है । खबर यह है की लगातार पाँच बार के विश्व विजेता और वर्तमान विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें वर्ष 2023 में रूस के यान नेपोमिन्सी के खिलाफ अपना खिताब बचाने से इंकार कर दिया है । कार्लसन नें नॉर्वे के एक टॉक शो के दौरान यह स्वीकार किया की वह अब आगामी विश्व चैंपियनशिप नहीं खेलने जा रहे है । शतरंज की दुनिया में उनके इस निर्णय के बारे में प्रतिक्रियाओं के बीच अब अगली विश्व चैंपियनशिप फीडे कैंडिडैट 2022 के विजेता रूस के यान नेपोमिन्सी और उपविजेता चीन के डिंग लीरेन के बीच होती हुई नजर आने की संभावना काफी मजबूत नजर आ रही है पढे यह लेख और जाने क्या कहा विश्व शतरंज संघ नें इस बारे में ... 

Contact Us