Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner
विश्वनाथन आनंद फिर से फ़ीडे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
न्यूज़ बाइट्स

विश्वनाथन आनंद फिर से फ़ीडे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

by Niklesh Jain 2 days ago

नई दिल्ली । विश्व शतरंज के सबसे प्रतिष्ठित प्रशासकीय पदों के लिए होने वाले फ़ीडे (विश्व शतरंज महासंघ) के 2026 चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद फ़ीडे कार्यालय ने पुष्टि की है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन आधिकारिक पैनलों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। भारतीय शतरंज के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद इस बार फिर से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। वह कज़ाखस्तान शतरंज संघ के अध्यक्ष और उद्योगपति तैमूर तुरलोव के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

हाल ही में यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बाद फिडे के मौजूदा अध्यक्ष अर्कादी द्वोरकोविच ने अपने अधिकारों का स्वैच्छिक निलंबन किया था, जिसके बाद आनंद को फ़ीडे का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और द्वोरकोविच इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी जगह तैमूर तुरलोव ने अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की है, जबकि आनंद उनके साथ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।

फिडे कार्यालय को प्राप्त तीन अध्यक्षीय पैनल इस प्रकार हैं:

यान हेनरिक बुटनर (अध्यक्ष) – मैल्कम पेन (उपाध्यक्ष), वादिम रोज़ेनस्टीन (अध्यक्ष) – गॉर्डन टैंग (उपाध्यक्ष) और  तैमूर तुरलोव (अध्यक्ष) – विश्वनाथन आनंद (उपाध्यक्ष)

अब फ़ीडे की इलेक्टोरल कमीशन सभी नामांकनों की प्रारंभिक जांच करेगी और चुनाव नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगी। फ़ीडे के 2026 अध्यक्षीय चुनाव 26 सितंबर 2026 को उज़्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाली फ़ीडे महासभा के दौरान संपन्न होंगे। महासभा में शामिल प्रत्येक सदस्य देश के शतरंज महासंघ को एक मत देने का अधिकार होगा।

यदि तैमूर तुरलोव और विश्वनाथन आनंद का पैनल चुनाव जीतता है, तो आनंद विश्व शतरंज प्रशासन में एक और बड़ी भूमिका निभाते हुए फिर से फ़ीडे के निर्वाचित उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।



Contact Us