Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

एयरथिंग्स मास्टर्स 2022 :अर्टेमिव को हराकर प्रग्गानंधा ने किया अंत

by Niklesh Jain - 23/02/2022

एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन शतरंज के दूसरे दिन विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को मात देकर सुर्खियां बनाने वाले भारत के युवा ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा  नें आखिरी दो दिन भी अच्छा प्रदर्शन किया पर वह अंतिम 8 में जगह नहीं बना सके खैर प्रग्गानंधा नें प्रतियोगिता का अंत शानदार तरीके से ही किया और उन्होने दिग्गज रूसी खिलाड़ी आर्टेमिव ब्लादिस्लाव को पराजित करते हुए एक और अच्छी जीत हासिल की । अंतिम वरीयता से प्रतियोगिता की शुरुआत करने वाले प्रग्गानंधा के लिए यह प्रतियोगिता मे पाँचवीं जीत रही और इस तरह यह दूसरा मौका था जब उन्होने चैम्पियन चैस टूर के किसी मुख्य टूर्नामेंट मे भाग लिया । पढे यह लेख 



एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज – प्रग्गानंधा नें आर्टेमिव को हराकर किया समापन

चैम्पियन चैस टूर 2022 के पहले टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज में खेल रहे भारत के आर प्रग्गानंधा नें तो वैसे प्रतियोगिता मे दूसरे दिन विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को मात देते हुए पहले ही टूर्नामेंट को सफल बना लिया था पर उसके बाद साफ तौर पर बढ़े हुए आत्मविश्वास का असर उनके आने वाले मुकाबलों मे देखने को मिला । प्रग्गानंधा प्ले ऑफ में तो जगह नहीं बना सके पर अंतिम राउंड में सफ़ेद मोहरो से इटेलिअन ओपनिंग में रूस के दिग्गज खिलाड़ी आर्टेमिव ब्लादिस्लाव को पराजित कर उन्होने प्रतियोगिता का समापन किया ।

राउंड रॉबिन चरण के आखिरी दौर मे प्रग्गानंधा नें जर्मनी के विन्सेंट केमर से ड्रॉ खेला जबकि यूएसए के नीमन हंस मोके से उन्हे हार का सामना करना पड़ा ।

प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने पर 3 अंक , ड्रॉ पर 1 अंक था इस प्रकार कुल मिलाकर पाँच जीत और चार ड्रॉ से प्रग्गानंधा 19 अंक बनाकर 11वे स्थान पर रहे । कुल 15 राउंड रॉबिन मुकाबलों के बाद रूस के यान नेपोमिन्सी 29 अंक , नॉर्वे के मेगनस कार्लसन 25 अंक ,रूस के आर्टेमिव और आन्द्रे एसीपेंकों 24 अंक , कनाडा के एरिक हेनसेन 23 अंक ,चीन के डिंग लीरेन ,वियतनाम के ले कुयांग लिम और जर्मनी के विन्सेंट 22 अंको के साथ प्ले ऑफ में जगह बनाने में कामयाब रहे ।






Contact Us