Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

अरमागोडेन सीरीज : गुकेश और हम्पी नें जीते मुक़ाबले

by Niklesh Jain - 16/09/2023

दुनिया भर में शतरंज के नए नए फॉर्मेट पर प्रयोग जारी है , जिस तरह से क्लासिकल शतरंज के बाद भी रैपिड और ब्लिट्ज फॉर्मेट नें  लगातार लोकप्रियता हासिल की है वैसा ही कुछ प्रयोग इस समय जर्मनी के बर्लिन में जारी है , इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट है वही अरमागोडेन का मुक़ाबला जिसे मुख्यतौर पर फीडे के अधिकृत और अंतिम टाईब्रेक के तौर पर जाना जाता है । दुनिया भर के सभी महाद्वीप के खिलाड़ियों के बीच 2022 से ऑनलाइन खेली जा रही यह सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव ग्रांड फ़िनाले में ऑन द बोर्ड खेली जा रही है । अपने फॉर्मेट की तरह ही अप्रत्याशित इस टूर्नामेंट में हारने वाले खिलाड़ी को फाइनल पहुँचने का एक और मौका मिलेगा । फिलहाल भारत के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश और कोनेरु हम्पी अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रहे है । पढे यह लेख देखे मुक़ाबले 



अरमागोडेन सीरीज शतरंज – गुकेश और हम्पी अंतिम चार में 

बर्लिन , जर्मनी , शतरंज के टाईब्रेक फॉर्मेट में इस्तेमाल किए जाने वाले खास फॉर्मेट को अरमागोडेन कहते है , इस मुक़ाबले में काले मोहोरे से खेल रहे खिलाड़ी को घड़ी में सफ़ेद से कम समय दिया जाता है पर उसे जीतने के लिए सिर्फ बाजी को ड्रॉ करना भी काफी होता है और सफ़ेद के पास मैच में जीतना ही एकमात्र विकल्प होता है । इस समय जर्मनी में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच इसी अरमागोडेन सीरीज शतरंज के मुक़ाबले चल रहे है ।

लगातार मुक़ाबले के बाद इस समय भारत के डी गुकेश , पोलैंड के यान डूड़ा, उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक और भारत की कोनेरु हम्पी नें अंतिम चार में जगह बना ली है, हालांकि अन्य टूर्नामेंट के इतर यहाँ हारने वाले खिलाड़ी को फाइनल में पहुँचने का एक और मौका मिलेगा । 

कल  खेले गए मुक़ाबले में भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश नें यूएसए के दिग्गज खिलाड़ी वेसली सो को 2-0 से पराजित करते हुए अगले दौर में जगह बना ली

जहां पर उनका सामना पोलैंड के यान डूड़ा से होगा जो की यूएसए के सैम शंकलंद को 2-0 से मात देकर जीते है । 

कोनेरु हम्पी नें आज के मुक़ाबले में कजाकिस्तान की बिबिसारा असुबाएवा को 2-1 से पराजित करते हुए अगले दौर में जगह बनाई जहां

उनका सामना उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक  से होगा जो रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट को 2-1 से हराकर आगे आए है । 

 







Contact Us