Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

फीडे ग्रां प्री 2022: R5 : अरोनियन पहुंचे अंतिम चार में

by Niklesh Jain - 10/02/2022

फीडे ग्रां प्री शतरंज के पहले पड़ाव बर्लिन में यूएसए के लेवोन अरोनियन प्ले ऑफ मतलब सेमी फाइनल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए वहीं आज यह भी तय हो गया की भारत के विदित गुजराती और पेंटाला हरिकृष्णा प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गए है आज करो या मरो की स्थिति वाले मैच में जहां विदित को रूस के डेनियल डुबोव से ड्रॉ खेलने मजबूर होना पड़ा तो हरिकृष्णा को यूएसए के लिनियर दोमिंगेज से हार का सामना करना पड़ा । वैसे ग्रां प्री में यूएसए के जलवा कायम है एक और जहां अरोनियन पहले ही अंतिम चार में है तो पूल ए से हिकारु नाकामुरा और पूल डी से वेसली सो अंतिम चार की दौड़ में बढ़त बनाए हुए है । पूल बी में स्थिति रोमांचक है और हमें पोलैंड के वोइटसजेक और रूस के फेडोसीव के बीच टाईब्रेक देखने को मिल सकता है । पढे यह लेख 



 फीडे ग्रां प्री शतरंज 2022 –  सबसे पहले अरोनियन पहुंचे सेमी फाइनल 

फीडे ग्रां प्री सीरीज के पहले पड़ाव बर्लिन ग्रां प्री में पांचवें राउंड के बाद सबसे पहले यूएसए के लेवोन अरोनियन सेमी फाइनल पहुँचने में कामयाब रहे है ।

अरोनियन पूल सी में पांचवें राउंड में जर्मनी के विन्सेंट केमर को मात देते हुए 4 अंक बनाकर एक राउंड पहले ही सबसे आगे निकल गए

दूसरे स्थान पर चल रहे भारत के विदित गुजराती और रूस के डेनियल डुबोव के बीच बाजी ड्रॉ रहने से दोनों 2.5 अंक पर ही रह गए और अब अंतिम राउंड एक औपचारिकता रह गया है । 

वहीं पूल डी में भारत के पेंटाला हरिकृष्णा भी यूएसए के लिनियर दोमिंगेज से हारकर प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गए

जबकि यूएसए के वेसली सो नें स्पेन के अलेक्सी शिरोव से ड्रॉ खेलते हुए 3.5 अंक बनाकर अपनी बढ़त को बरकरार रखा है । 

पूल ए में यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को पराजित किया और 3.5 अंक के साथ बढ़त बनाई हुई है

तो रूस के आन्द्रे एसीपेंकों नें फ्रांस के एटीने बकरोट को पराजित करते हुए 3 अंक बनाकर प्ले ऑफ की संभावना को जिंदा रखा है । 

पूल बी में स्थिति सबसे रोचक है जहां सारे मुक़ाबले ड्रॉ रहने से पोलैंड के वोइटसजेक राडास्लाव और रूस के फेडोसीव ब्लादिमीर 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । अब अंतिम छठे राउंड के बाद हर पूल के शीर्ष खिलाड़ी सेमी फाइनल में पहुँच जाएँगे । 

 






Contact Us