Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

विश्व चैंपियनशिप R 9 & 10 : बढ़ता रोमांच ,घटते राउंड , नेपो की बढ़त कायम

by Niklesh Jain - 23/04/2023

अस्ताना में चल रही विश्व शतरंज चैंपियनशिप के नौवे और दसवें राउंड के बाद रूस के यान नेपोमनिशी अब विश्व खिताब से सिर्फ 2 अंक दूर रह गए है तो जहां बचे हुए चार राउंड में उनका रास्ता ज्यादा करीब नजर आता है वहीं उनके प्रतिद्वंदी चीन के डिंग लीरेन के सामने दोहरी चुनौती है ,पहले उन्हे एक जीत दर्ज करके एक अंक के अंतर को पाटना होगा और फिर वह खिताब जीतने के लिए सोच सकते है । नौवे राउंड में बराबर की स्थिति में नेपो नें 82 चालों तक डिंग को बचाव करने की चुनौती दी तो दसवें राउंड में बचाव करने की बारी नेपो की थी , दोनों ही मुक़ाबले बेनतीजा रहे और जबकि 10 राउंड हो चुके है फिलहाल नेपोमनिशी 5.5-4.5 से आगे चल रहे है । पढे यह लेख .....  Photo 📸  Stev Bonhage



विश्व शतरंज चैंपियनशिप: राउंड 10: नेपोमनिशी का शानदार बचाव , बढ़त कायम 

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2023 में आज दसवां राउंड खेला गया और रूस के यान नेपोमनिशी नें आज अपने शानदार बचाव की क्षमता दिखाते हुए अपनी बढ़त को कायम रखा और अब जबकि सिर्फ 4 राउंड बाकी है

वह अपने प्रतिद्वंदी चीन के डिंग लीरेन से 5.5-4.5 से आगे चल रहे है और उन्हे 16 विश्व चैम्पियन बनने के लिए लिए 2 अंको की जरूरत है वहीं अगर डिंग को विजेता बनना है तो सबसे पहले उन्हे एक मैच जीतकर स्कोर बराबर करना होगा । 

दसवें राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे डिंग नें इंग्लिश ओपनिंग में फोर नाइट्स वेरिएशन में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अख़्तियार किया और नेपोमनिशी पर दबाव बनाने की कोशिश की पर नेपोमनिशी नें शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया ,खासतौर पर हाथी और ऊंट के  एंडगेम में उन्होने बेहतरीन बचाव करते हुए लगातार मोहरो की अदला बदली की और 45 चालों के बाद जब दोनों के सिर्फ राजा ही बोर्ड पर रह गए मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ । ग्यारवें राउंड में अब नेपोमनिशी सफ़ेद मोहरो से मुक़ाबला खेलेंगे । 


नौवा राउंड

नौवे राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे नेपोमनिशी नें सफ़ेदमोहरो से राय लोपेज मे डिंग पर दबाव बनाने की कोशिश की पर स्थिति कभी भी डिंग के नियंत्रण से बाहर नहीं गयी, अंत के खेल मे नेपोमनिशी नें घोड़े और दो प्यादे के खेल मे दबाव बनाने की कोशिश की पर खेल 82 चालों के बाद बेनतीजा समाप्त हुआ ।

राउंड 10 के बाद का स्कोर 

देखे अब तक के सारे मुक़ाबले 

 

 






Contact Us