Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

विश्व चैंपियनशिप R 2:डिंग की करारी हार, नेपो को बढ़त

by Niklesh Jain - 10/04/2023

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2023 के दूसरे राउंड में ही फीडे ( रूस ) के यान नेपोमनिशी नें पहली जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली है , यूं तो विश्व चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में ही परिणाम सामने आ जाए यह सामान्य घटना नहीं है पर अब तक डिंग लीरेन टूर्नामेंट में सामान्य नजर नहीं आए है ,पहले दोनों दिन प्रेस कोन्फ्रेंस में उनकी शारीरिक भाषा और विचारो से साफ है की वह इस विश्व चैंपियनशिप में फिलहाल बेहद दबाव में है और उन्हे जल्द ही इससे बाहर निकलना होगा अन्यथा नेपोमनिशी को विश्व चैम्पियन बनने से वह नहीं रोक पाएंगे , दूसरे दिन डिंग नें नेपो को ओपनिंग में चौंकाने की कोशिश की जिसमें वह खुद उलझ कर मजह 26 चालों में मुक़ाबला हार गए । पढे यह लेख ....Photo : Stev Bonhage



विश्व शतरंज चैंपियनशिप: राउंड 2  : डिंग को हराकर नेपोमनिशी नें बनाई बढ़त 

अस्ताना, कज़ाकिस्तान , विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2023 के दूसरे राउंड में एक रूस के यान नेपोमनिशी एक बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे है और चीन की डिंग लीरेन को सिर्फ दूसरे ही मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा है । दूसरे राउंड में सफ़ेद मोहोरो से खेल रहे डिंग नें अपने वजीर के प्यादे के दो घर चलकर खेल की शुरुआत की और खेल जल्द ही क्वीन्स इंडियन ओपनिंग की ओर बढ़ गया यहाँ पर खेल की चौंथी ही चाल में डिंग नें अपने हाथी के सामने के प्यादे को एक घर चलकर खेल को एक नयो स्थिति मे ले जाने की कोशिश की पर खेल की 13वीं चाल के बाद उन्हे यह अतिरिक्त चाल ही भारी पड़ गयी और इसके बाद नेपोमनिशी की स्थिति पर पकड़ मजबूत होती चली गयी ।

खेल की 20वीं चाल में नेपो के सटीक हाथी के बलिदान के बाद मात्र 26 चालों में डिंग को हार स्वीकार करनी पड़ी । अब तीसरा राउंड एक दिन के विश्राम के बाद खेला जाएगा । 14 राउंड के टूर्नामेंट में पहले 7.5 अंक बनाने वाला खिलाड़ी विजेता बन जाएगा और अब नेपोमनिशी 1.5-0.5 से आगे निकल गए है । 

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से 

 






Contact Us