Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

वेलामल नेक्सस ने गुकेश का सम्मान किया: मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास गाड़ी उपहार में दी

by Niklesh Jain - 12/08/2024

भारत के डी गुकेश 24 नवंबर से चीन के मौजूदा विश्व चैम्पियन डिंग लीरेंन के विश्व खिताब को चुनौती देने के लिए सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप खेलने वाले सब्स कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएँगे और यदि गुकेश यह खिताब जीतते है तो वह इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व चैम्पियन होंगे । खैर इस समय पूरे विश्व से गुकेश को शुभकामनाए मिल रही है और इसी कड़ी में गुकेश के स्कूल चेन्नई के वेल्लामाल विद्यालयम नें उन्हे शुभकामना एक अलग अंदाज से देने का निर्णय किया . कुछ दिन पहले ही  साल के हुए गुकेश को उनके स्कूल नें  मर्सिडीज-बेंज ई क्लास  कार भेट स्वरूप दी है । पढे यह लेख  , Photo : Vimi Events



2024 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जीत हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर बने गुकेश के सम्मान में चेन्नई के वेलामल विद्यालयम में एक यादगार शाम का आयोजन हुआ, जहां वेलामल नेक्सस ने अपने छात्र गुकेश के अद्वितीय उपलब्धियों के लिए उनका सम्मान किया। इस मौके पर सबसे बड़ी खुशी की बात यह रही कि गुकेश को उनकी उपलब्धियों के लिए मर्सिडीज-बेंज ई क्लास गाड़ी उपहार में दी गई।



गुकेश, जो अभी-अभी 18 साल के हुए हैं और गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं, ने वेलामल के इस अद्वितीय तोहफे के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने चैसबेस इंडिया  से बात करते हुए कहा, "यह मेरी पहली गाड़ी है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। वेलामल ने मेरे शुरुआती दिनों से ही मेरी यात्रा का समर्थन किया है। वास्तव में, यहीं से मेरी शतरंज यात्रा की शुरुआत हुई थी। मैं उनके समर्थन और इस अद्भुत उपहार के लिए बहुत आभारी हूं।"

गुकेश को देखने आए बच्चोमें उत्साह देखते ही बन रहा था 



इसके अलावा, गुकेश ने वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये दान करके एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया था ।

वाकई चेन्नई अगर शतरंज की राजधानी कहलाती है तो यह सही ही है 



गुकेश 16 अगस्त 2024 को USA के लिए रवाना होंगे, जहां वे सिंकफील्ड कप में भाग लेंगे। इसके बाद वे शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे और फिर नवंबर 2024 में सिंगापुर में डिंग लिरेन के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में चुनौती पेश करेंगे।






Contact Us