Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

हर दिन ट्रेनिंग चेसबेस अकाउंट के साथ

by Niklesh Jain - 22/09/2020

शतरंज मे हर खिलाड़ी को प्रतिदिन एक खास तैयारी की जरूरत होती है और इसे करने का तरीका भी बहुत खास होना जरूरी है । तो कैसे करे शतरंज ट्रेनिंग ? कौन होगा आपका ट्रेनिंग साथी ? इन सभी सवालों के जबाब के साथ हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब पर हर दिन हो रहा है ट्रेनिंग विडियो फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन के साथ । जिसमें आपका ट्रेनिंग साथी बनता है चेसबेस अकाउंट जिसकी मदद से हम करते है हर दिन प्रशिक्षण ,आप इस विडियो के सीधे प्रसारण से जुड़ कर अपने सवालों के जबाब भी जान सकते है और अपना खुद का ट्रेनिंग कार्यक्रम भी तैयार कर सकते है तो जुड़े रोज इस सीधे प्रसारण से हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से । पढे यह लेख



हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन के साथ चेसबेस अकाउंट की मदद से आप हर दिन शतरंज ट्रेनिंग मे शामिल हो सकते है । किसी भी शतरंज खिलाड़ी को हर दिन टेकटिक्स मतलब शतरंज  पहेलियाँ हल लारना महत्वपूर्ण माना गया है और इसी लिए हम सबसे पहले इससे ही शुरुआत करते है । चेसबेस अकाउंट की मदद से आप भी अपना ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाकर तैयारी शुरू कर सकते है । 

चेसबेस टेकटिक्स 

चेसबेस टेकटिक्स मे आपको सीधे टेकटिक्स हल करने या किसी और खिलाड़ी से मुक़ाबला करने या तेजी से इसे हल करने के तीन बटन दिखेंगे और आप इसमें पहले का इस्तेमाल मुख्य तौर पर टीपी बाकी दो का इस्तेमाल अपनी क्षमता को तेज करने के लिए कर सकते है 

प्लेचेस पर मैच और विश्लेषण 

इसके बाद हर दिन आप खेल सकते है कुछ मुक़ाबले जिनका आपको खुद विश्लेषण करना होता है और यह आपके खेल मे शानदार सुधार ला सकता है हमारे सीधे प्रसारण मे निकलेश रोजाना कई खिलाड़ियों से मुक़ाबले खेलते है और उनका लाइव विश्लेषण भी करते है 

एंडगेम का मुक़ाबला 

इसके बाद हम देखते है खेला गया कोई मुक़ाबला जो एंडगेम से संबंध रखता हो जिससे आपको मैच के किस पहलू को देखना है इसका अंदाजा होता है 

कांपोजीशन ( रचनात्मक पहेली )

इसके बाद हम हर दिन चुनते है एक ऐसी रचनात्मक पहेली जिसका जबाब अगले दिन दिया जाता है और यह होता है होमवर्क 

अब तक के सभी ट्रेनिंग विडियो 

 

 

 






Contact Us