Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

विदित और रौनक नें जीता महाराष्ट्र चैस चैलेंज मैच

by Niklesh Jain - 06/06/2023

नागपुर में पहली बार आयोजित हुए महाराष्ट्र चैस चैलेंज का समापन बेहद रोमांचक रैपिड और ब्लिट्ज़ के मुकाबलों के साथ हुआ , भारत के ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें रूस के पीटर स्वीडलर को तो लोकल हीरो रौनक साधवानी नें इंग्लैंड के दिग्गज नाइजल शॉर्ट को इस शानदार मैच में पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया । हालांकि अंतिम दिन पीटर नें ब्लिट्ज़ में दिखाया की उनमे दमखम अभी बाकी है तो नाइजल रौनक की स्पीड शतरंज के सामने कंही भी नहीं टिके । विदित नें यह मैच 17.5-10.5 के अंतर से तो रौनक नें यह मुक़ाबला 20-8 के बड़े अंतर से अपने नाम किया । पढे यह लेख , Photo - Sagar Shah 



विदित नें रूस के स्वीडलर को और रौनक नें इंग्लैंड के नाइजल को हराकर जीता महाराष्ट्र चैस चैलेंज 

महाराष्ट्र इंटरनेशनल चैस चैलेंज का खिताब भारत के नंबर 3 ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें जीत लिया है । भारत में पहली बार सम्पन्न हुए मैन तो मैन सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में विदित नें रूस के 8 बार के विजेता पीटर स्वीडलर के खिलाफ निर्धारित 4 क्लासिकल मुकाबलों में 2 बाजी जीतकर और एक ड्रॉ और एक हार के साथ 7.5-4.5 से बढ़त बना ली थी ,

इसके बाद 4 रैपिड शतरंज गेम में भी विदित का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होने 3 जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 7 अंक बनाए जबकि पीटर सिर्फ 1 अंक हासिल कर सके और विदित 14.5 - 5.5 के विशाल अंतर से आगे हो गए थे और इसके बाद 1 अंक वाले कुल 8 रैपिड मुक़ाबले होने थे जिसमें बाजी पलट भी सकती थी और इसमें पीटर नें दम लगाया भी और पहले दो मुक़ाबले जीते पर तीसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेलते हुए विदित नें जीत लिए जरूरी 15 अंक का आंकड़ा पार कर लिया हालांकि ये सेट पीटर नें 5-3 से जीता पर विदित 17.5-10.5 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे ।

वहीं महाराष्ट्र चैस चैलेंज के दूसरे मुक़ाबले में भारत के प्रतिभाशाली युवा ग्रांड मास्टर रौनक साधवानी नें पूर्व विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर इंग्लैंड के नाइजल शॉर्ट को 20-8 से हराकर खिताब जीत लिया । क्लासिकल और रैपिड के बाद रौनक 12.5-7.5 से आगे चल रहे थे पर उम्मीद के अनुसार ब्लिट्ज़ में रौनक तूफान बनकर सामने आए और 8 में से 7.5 अंक जोड़ते हुए 20-8 के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया । 

महाराष्ट्र शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी और द्रोणाचार्य अवार्डी ग्रांड मास्टर अभिजीत कुंटे के साथ दोनों विजेता 

चारो प्रतिभागी विजेता ट्राफियों के साथ 

आयोजन समिति के साथ चारो खिलाड़ी 







Contact Us