Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

न्यू इन चैस क्लासिक D2 - प्रग्गानंधा नें राजा को दी मात

by Niklesh Jain - 26/04/2021

न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत के विदित गुजराती और प्रग्गानंधा के लिए बहुत अच्छे परिणाम तो नहीं लेकर आया और विदित 2 अंक तो प्रग्गानंधा 1.5 अंक ही अपने पहले दिन के स्कोर मे जोड़ सके । हालांकि प्रग्गानंधा की अजरबैजान के दिग्गज खिलाड़ी तैमूर रद्जाबोव पर जीत नें सारा आकर्षण अपनी ओर खीच लिया । प्रग्गानंधा के लिए यह इस टूर्नामेंट मे 2700 से अधिक रेटिंग के खिलाड़ियों पर तीसरी जीत रही सबसे पहले जान डुड़ा और फिर दिग्गज कार्याकिन पर जीत दर्ज कर वह पहले ही टूर्नामेंट को सफल बना चुके है और अब रद्जाबोव पर जीत नें साबित कर दिया है की उनका भविष्य कितना उज्ज्वल है । अब तीसरे दिन सबकी निगाहे इस बात पर रहेगी की क्या विदित और प्रग्गानंधा प्ले ऑफ मे जगह बना संकेंगे पढे यह लेख 



प्रग्गानंधा नें रद्जाबोव को हरा किया एक और धमाका 

 

मेल्टवाटर शतरंज टूर के अप्रैल माह के पड़ाव न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज के दूसरे दिन भारत के प्रग्गानंधा को तीन हार का सामना करना पड़ा पर उन्होने दिग्गज अजरबैजान के खिलाड़ी तैमूर रद्जाबोव को मात देते हुए एक नया उलटफेर अपने नाम कर लिया । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे प्रग्गानंधा नें क्वीन्स गेंबिट मे एक रोमांचक मुक़ाबले मे अंतिम समय मे रद्जाबोव की एक गलत चाल का फायदा उठाकर खेल अपने नाम कर लिया 

इसके अलावा दिन मे विदित के साथ उनका मुक़ाबला ड्रॉ रहा जबकि उन्हे ले कुयांग लिम , लेनियर दोमिंगेज और आर्यन तारी से हार का सामना करना पड़ा 

विदित गुजराती के लिए दूसरा दिन अच्छा जा रहा था और उन्होने अलीरेजा से और प्रग्गानंधा से ड्रॉ तो जान डुड़ा पर जीत से अच्छी शुरुआत की थी पर उसके बाद वेसली सो और ममेद्यारोव से लगातार दो हार नें उनके लिए मुश्किले बढ़ा दी 

फिलहाल मेगनस सबसे आगे चल रहे है देखना होगा की क्या विदित और प्रग्गानंधा मे से कोई एक या दोनों प्ले मे जगह बना सकते है ?

देखे सभी मुक़ाबले 

 






Contact Us