Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

सिंकीफील्ड कप R2 : वेसली सो नें दर्ज की पहली जीत

by Niklesh Jain - 19/08/2021

ग्रांड चैस टूर के अंतिम और निर्णायक पड़ाव सिंकिफील्ड कप के पहले राउंड में जहां तीन परिणाम के साथ शुरुआत हुई थी दूसरे राउंड में सिर्फ एक ही जीत देखने को मिली जबकि चार मुक़ाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए । यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के वेसली सो जीत दर्ज करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे और अपनी पहली जीत के साथ वह भी शुरुआती सयुंक्त बढ़त में शामिल हो गए । वेसली सो विश्व टॉप 10 में आने के बाद से लगातार अपनी रैंकिंग बेहतर करते जा रहे है और इस जीत से लाइव विश्व रैंकिंग में वह छठे स्थान पर काबिज नीदरलैंड के अनीश गिरि को अपदस्थ करने के बेहद करीब पहुँच गए है । पढे यह लेख 



सिंकीफील्ड कप शतरंज - वेसली सो नें पहली जीत दर्ज की

ग्रांड चैस टूर का पांचवां और अंतिम चरण सिंकिफील्ड कप के दूसरे राउंड मे सिर्फ एक ही मैच मे परिणाम आया जबकि चार मुक़ाबले बेनतीजा रहे । यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के वेसली सो नें हमवतन स्वीरेज डी को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाया तो वेसली सो की यह पहली जीत रही ।

उन्होने काले मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग के बर्लिन डिफेंस मे राजा के बेहतर एंडगेम मे 45 चालों मे बाजी अपने नाम की । 

कल जीतने वाले यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के फैबियानो कारुआना और लीनियर डोमिंगेज के बीच किंग पान ओपनिंग मे खेला गया मुक़ाबला वजीर के एंडगेम में 51 चालों में बराबरी पर समाप्त हुआ ।

अन्य तीन मुकाबलों में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव नें हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट से ,यूएसए के सैम शंकलंद नें हमवतन जेफ़री ज़िओंग से और शेखरियार ममेद्यारोव नें रूस के पीटर स्वीडलर से अपनी बाजी ड्रॉ खेली ।

इस तरह दो राउंड के बाद करूआना , वेसली सो , डोमिंगेज और मैक्सिम 1.5 अंक बनाकर शुरुआती सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । 

देखे सभी मुक़ाबले 

 

 

 






Contact Us