Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

अलीरेजा नें जीता सिंकवेफील्ड कप का खिताब , अपराजित रहे गुकेश - प्रज्ञानन्दा

by Niklesh Jain - 29/08/2024

फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा शतरंज के सबसे प्रतिष्ठित टूर ग्रांड चैस टूर का खिताब जीतने में कामयाब रहे है , इसके साथ ही अलीरेजा नें अपने खेल जीवन में दूसरी बार सिंकवेफील्ड कप जीत लिया है , अंतिम राउंड में अलीरेजा को खिताब जीतने के लिए सिर्फ आधा अंक की जरूरत थी और उन्होने भारत के आर प्रज्ञानन्दा के साथ अंक बांटते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया , भारत के डी गुकेश नें अंतिम राउंड में यूएसए के वेसली सो से बाजी ड्रॉ खेली । इस टूर्नामेंट में गुकेश और प्रज्ञानन्दा दोनों नें ना को बाजी जीती और ना कोई बाजी हारी और सभी बाज़ियाँ ड्रॉ करते हुए सयुंक्त पांचवें स्थान पर रहे । विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन को अंतिम राउंड में फ्रांस के मकसीम लागरेव से करारी हार का सामना करना पड़ा वही करूआना नें अनीश गिरि को मात दी , करूआना दूसरे और मकसीम तीसरे स्थान पर रहे । पढे यह लेख 

Photo: Lennart Ootes/Grand Chess Tour



अलीरेजा नें जीता सिंकीफील्ड कप का खिताब , सयुंक्त पांचवें स्थान पर रहे गुकेश और प्रज्ञानन्दा 

सेंट लुईस ,ग्रांड चैस टूर के अंतिम पड़ाव सिंकफील्ड कप क्लासिकल शतरंज सुपर ग्रांड मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें अपने नाम कर लिया है , साथ ही उन्होने अपने खेल जीवन में पहली बार ग्रांड चैस टूर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है ।

अंतिम राउंड में अलीरेजा नें भारत के आर प्रज्ञानन्दा से आसान ड्रॉ खेलते हुए 6 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया 

इसके साथ ही उन्होने सिंकीफील्ड कप के विजेता के तौर पर 1 लाख डॉलर

और ग्रांड चैस तौर के विजेता के तौर पर कुल मिलाकर करीब 3 लाख 24 हजार डॉलर अपने नाम किए ।

अंतिम राउंड में नीदरलैंड के अनीश गिरि को हराकर यूएसए के फबियानों करूआना नें 5.5 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया और 2 लाख 34 हजार डॉलर अपने नाम किए ।

अंतिम राउंड में मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लीरेन को पराजित करते हुए 5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर फ्रांस के मकसीम लागरेव नें तीसरा स्थान हासिल किया

और इतने ही अंक बनाकर उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव चौंथे स्थान पर रहे , 4.5 अंक बनाकर यूएसए के वेसली सो ,

भारत के गुकेश और

प्रज्ञानन्दा सयुंक्त पांचवें स्थान पर रहे । 3.5 अंक बनाकर रूस के यान नेपोमनिशी , चीन के डिंग लीरेन और 3 अंक बनाकर नीदरलैंड के अनीश गिरि अंतिम तीन स्थानो पर रहे । 

देखे सभी मुक़ाबले 







Contact Us