Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

स्पीड चैस - वेसली सो पहुंचे सेमी फ़ाइनल ,डुड़ा बाहर

by Niklesh Jain - 20/11/2020

दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच चल रही स्पीड चैस ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप मे पहले क्वाटर फ़ाइनल मे अमेरिका के वेसली सो नें पोलैंड के जान डुड़ा को 16-10 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए सेमी फ़ाइनल मे जगह बना की है और इस तरह हमवतन फबियानों करूआना की जान से मिली हार का हिसाब भी वेसली सो नें बराबर कर लिया है । दोनों के बीच हुए तीनों सेट मे पहले सेट को छोड़कर वेसली सो का दबदबा कायम रहा । अब बाकी के क्वाटर फ़ाइनल स्किलिंग ओपन के बाद खेले जाएँगे और तब तक वेसली सो को अपने अगले विरोधी का इंतजार करना होगा प्रतियोगिता के बाकी सब क्वाटर फ़ाइनल , सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल अब दिसंबर के पहले दो सप्ताह मे खेले जाएँगे  । पढे यह लेख और देखे सारे मुक़ाबले !



स्पीड चैस शतरंज – जान डुड़ा को हराकर वेसली सो सेमी फ़ाइनल मे जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी 

सबसे पहले 90 मिनट तक हुए 5+1 मिनट के मुक़ाबले मे कुल 8 मुक़ाबले खेले गए जिसमें दोनों के बीच 4-4 का स्कोर रहा । दूसरे सेट मे 60 मिनट तक 3+1 मिनट के कुल 9 मुक़ाबले हुए और यहाँ वेसली सो नें बेहतरीन खेल दिखाते हुए 7 जीत और 2 ड्रॉ से 8-1 का स्कोर किया और 12-5 से बढ़त कायम कर ली ।

तीसरे सेट मे 1+1 मिनट के 9 मुक़ाबले हुए और जान डुड़ा नें यह सेट 5-4 से जीता पर यह काफी नहीं था और वेसली सो कुल स्कोर 16-10 से जीतकर सेमी फ़ाइनल मे पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ! 

देखे सभी मुक़ाबले 

 






Contact Us