Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

टाटा स्टील मास्टर्स R12 - आखिरकार जीते हरिकृष्णा

by Niklesh Jain - 31/01/2021

भारत के पेंटाला हरिकृष्णा के लिए टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट एक बेहद ही शानदार अंदाज मे शुरू हुआ था पर पाँच राउंड के बाद उनके लिए परिणाम मन मुताबिक नहीं आ रहे थे और पिछले पाँच मुकाबलों मे तो उन्हे दो हार का सामना करना पड़ा था पर राउंड 12 मे आखिरकार हरिकृष्णा नें जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को पराजित करते हुए वापसी की और एक बार फिर सम्मानजनक अंत की उम्मीद लिए अब अंतिम राउंड मे पोलैंड के जान डुड़ा से मुक़ाबला खेलेंगे । वही मेजबान देश के सम्मान को बढ़ाते हुए अनीश गिरि खिताब जीतने के मुहाने पर जा खड़े हुए है और अगर सब ठीक रहा तो वह टाटा स्टील 2021 के विजेता बनकर इतिहास रच देंगे । पढे यह लेख 



टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज – हरीकृष्णा नें डोनचेंकों को हराया

अनीश गिरि खिताब के करीब 

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 12 वे राउंड मे भारत के पेंटाला हरिकृष्णा को आखिरकार खराब परिणामों से राहत मिली और पिछले राउंड की हार को पीछे छोड़ते हुए जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को सफ़ेद मोहरो से मात देते हुए वापसी की ।

हरि नें नीमजो इंडियन ओपेनिंग मे वजीर और हाथी के एंडगेम मे 50 चालों मे जीत दर्ज की और यह राउंड 12 का एकमात्र निर्णायक मुक़ाबला रहा और बाकी सभी मुक़ाबले अनिर्णीत रहे ।

मेजबान देश नीदरलैंड के अनीश गिरि नें उनके निकटतम प्रतिद्वंदी फीडे के अलीरेज़ा फिरौजा से ड्रॉ खेलते हुए इतिहास रचने की और कदम बढ़ा दिये है और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इस 83वे विज्क आन जी टूर्नामेंट को जीतने वाले वह नीदरलैंड के पहले खिलाड़ी बन सकते है ।

अन्य मुकाबलों मे नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें पोलैंड के राडोस्लाव वोइटसजेक से ,अमेरिका के फबियानों करूआना नें स्पेन के अंटोन डेविड से

,नॉर्वे के आर्यन तारी नें स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस से ,रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से नें नीदरलैंड के जॉर्डन फॉरेस्ट से तो फ्रांस के मकसीम लागरेव नें पोलैंड के जान डुड़ा से मुक़ाबला ड्रॉ खेलते हुए आधा अंक बाँट लिया ।

राउंड 12 के बाद अनीश गिरि 8 अंक ,करूआना ,फॉरेस्ट ,और अलीरेजा 7.5 अंक , इसीपेंकों 7 अंक और कार्लसन 6.5 अंक , निल्स और हरिकृष्णा 6 अंक , आर्यन 5.5 अंक , डुड़ा ,मकसीम 5 अंक  ,राडोस्लाव और डेविड 4.5  अंक तो अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों 3.5 अंको पर खेल रहे है ! 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us