Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

टाटा स्टील शतरंज R8 : विदित की शानदार वापसी

by Niklesh Jain - 24/01/2022

टाटा स्टील मास्टर्स और चैलेंजर्स टूर्नामेंट मे आठवाँ राउंड भारत के लिहाज से अच्छा और बुरा दोनों रहा ,अच्छा इसीलिए की विदित गुजराती और अर्जुन एरिगासी नें ओपनिंग की शानदार तैयारी के चलते एक अच्छी जीत हासिल की जबकि प्रग्गानंधा और सूर्या शेखर गांगुली को हार का सामना करना पड़ा । विदित नें अपनी मजबूत इच्छाशक्ति दिखाते हुए आज स्वीडन के निल्स को पराजित करते हुए हार के बाद अच्छी जीत हासिल की जबकि अर्जुन नें अपने विरोधी डेनमार्क के जोनास को ओपेनिंग से ही कोई मौका नहीं दिया । अर्जुन इस जीत से विश्व रैंकिंग मे 2656 अंको के साथ 89वां स्थान हासिल कर लिया है । पढे यह लेख और देखे विडियो विश्लेषण 



टाटा स्टील शतरंज : विदित की जोरदार वापसी ,स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को दी मात

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट का आज दूसरा चरण पूरा हो गया । कुल 13 राउंड के टूर्नामेंट मे मास्टर्स और चैलेंजर्स मे अब तक आठ राउंड का खेल हो गया है जबकि एक दिन के विश्राम के बाद बचे हुए 5 राउंड खेले जाएँगे । मास्टर्स वर्ग मे आज भारत के विदित गुजराती नें कल की हार से उबरते हुए स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को पराजित करते हुए शानदार वासपी की ।

विदित नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्वीन पान ओपनिंग मे 34 चालों मे जीत दर्ज की ,इस जीत से विदित अब 5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर पहुँच गए है ।

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के 

आठवे राउंड मे दो और परिणाम आए ,अजरबैजान के ममेद्यारोव नें भारत के प्रग्गानंधा को तो

नीदरलैंड के अनीश गिरि नें रूस के आन्द्रे इसीपेंकों को पराजित किया ।

अन्य मुकाबलों मे यूएसए के सैम शंकलंद नें नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से ,

रूस के सेरगी कार्याकिन नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट से ,यूएसए के फबियानों करूआना नें नीदरलैंड के जॉर्डन फॉरेस्ट से तो रूस के डेनियल डुबोव नें पोलैंड के यान डूड़ा से ड्रॉ खेला ।

चैलेंजर वर्ग मे भारत के अर्जुन एरिगासी नें आज अपनी छठी जीत दर्ज की उन्होने डेनमार्क के जोनास बुहल को पराजित करते हुए 8 राउंड के बाद 6 जीत और 2 ड्रॉ से 7 अंक बनाते हुए बेहद मजबूत बढ़त बना ली है ।

वही सूर्या शेखर गांगुली को कजाकिस्तान के रीनात जुमाब्येव से हार का सामना करना पड़ा ।

मास्टर्स में राउंड 8 के बाद कार्लसन ओर ममेद्यारोव 5.5 अंक पर सयुंक्त पहले तो अनीश और विदित 5 अंको पर खेल रहे है । 

वहीं चैलेंजर्स में अर्जुन बेहद मजबूत बढ़त हासिल कर चुके है 






Contact Us