Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

टाटा स्टील मास्टर्स 2023 :R2: अनीश से हारे गुकेश

by Niklesh Jain - 16/01/2023

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के दूसरे राउंड में एक बार फिर दो मुकाबलों के परिणाम निकले जबकि पाँच बाज़ियाँ ड्रॉ पर समाप्त हुई , भारत के डी गुकेश के लिए दूसरा दिन लगातार दूसरी हार लेकर आया और इस बार उन्हे अनीश गिरि से पराजय का सामना करना पड़ा , पहले राउंड में गुकेश को डिंग लीरेन से हार का सामना करना पड़ा था । विश्व चैम्पियन और इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मेगनस कार्लसन भी दूसरे राउंड में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहे ,उन्होने जर्मनी के युवा खिलाड़ी विन्सेंट केमर को पराजित किया । भारतीय खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगासी नें वेसली सो से तो प्रज्ञानन्दा नें लेवोन अरोनियन से अपनी बाजी ड्रा खेली । दो दिन के खेल के बाद कार्लसन , अनीश और अब्दुसत्तारोव 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है।  📸 Lennart Ootes & Jurriaan Hoefsmit



टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज – विन्सेंट को हराकर कार्लसन सयुंक्त बढ़त पर

वाई कान जी ,नीदरलैंड।  शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के 85वे संस्करण के दूसरे राउंड में विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें जर्मनी के विन्सेंट केमर को काले मोहरो से पराजित करते हुए प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है ।

इस जीत के साथ कार्लसन नीदरलैंड के अनीश गिरि और उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक के साथ 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है ।

अनीश गिरि नें भारत के डी गुकेश को क्यूजीडी ओपनिंग में मात्र 27 चालों में पराजित किया , गुकेश की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार रही 

देखे अनीश की शानदार जीत का विडियो विश्लेषण 

जबकि पहले दिन जीतने वाले अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक नें यूएसए के फबियानों करूआना के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली ।

भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें काले मोहरो से दिग्गज यूएसए के खिलाड़ी लेवोन आरोनियन से आधा अंक बांटा 

तो अर्जुन एरिगासी नें यूएसए के वेसली सो को बराबरी पर रोकते हुए लगातार दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेला ।

अन्य परिणामों में चीन के डिंग लीरेन नें ईरान के परहम मघसूदलू से

तो रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट ने नीदरलैंड के जॉर्डन फॉरेस्ट से बाजी ड्रॉ खेली ।

मास्टर्स के सभी परिणाम 

चैलेंजर वर्ग में वैशाली को जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों के सामने समय खत्म हो जाने के चलते हार का सामना करना पड़ा 

तो अधिबन नें अपनी लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली 

 






Contact Us