Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

अनीश गिरि बने डॉडजी इनविटेशनल 2.0 के विजेता

by Niklesh Jain - 17/05/2021

डॉडजी इनविटेशनल शतरंज के दूसरे संस्करण  का खिताब एक बार फिर नीदरलैंड के अनीश गिरि नें अपने नाम कर लिया । अनीश गिरि नें एक बार फिर एक अलग फॉर्मेट मे खुद को बेहतर साबित किया और यह लगातार देखने मे आ रहा है की वह क्लासिकल के साथ साथ ऑनलाइन के तेज फॉर्मेट मे भी बेहद मजबूत खिलाड़ी बनते जा रहे है । इस टूर्नामेंट मे 5 मिनट के मुकाबलों मे कोई भी अतिरिक्त समय ना होने से फाइनल मुक़ाबले मे उनके खिलाफ जॉर्जिया के जादूगर कहे जाने वाले जोबावा बादुर को उनके खिलाफ एक कडा प्रतिद्वंदी माना जा रहा था पर अनीश नें फाइनल मुक़ाबला 7-3 से एकतरफा अपने नाम कर लिया । पढे यह लेख और देखे फाइनल का विडियो विश्लेषण 



अनीश गिरि बने डॉडजी इंटरनेशनल शतरंज के विजेता 

नीदरलैंड के शीर्ष खिलाड़ी और विश्व नंबर 5 अनीश गिरि का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और उन्होने इसी क्रम मे एक और खिताब अपने  नाम कर लिया है ।

डॉडजी इंटरनेशनल ऑनलाइन शतरंज के फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने शीर्ष जॉर्जिया खिलाड़ी जोबावा बादुर को 7-3 से पराजित किया ।

फाइनल के सभी मुक़ाबले 

हिन्दी चेसबेस इंडिया लाइव विडियो विश्लेषण 

इससे पहले अनीश नें रूस के डेनियल डुबोव को एक रोमांचक मुक़ाबले मे 7-5 से पराजित करते हुए फाइनल मे जगह बनाई ।

भारत के विदित गुजराती को सेमी फाइनल मे जोबावा के हाथो हार का सामना करना पड़ा , जोबावा के खिलाफ 12 मैच के मुक़ाबले मे 9 मुकाबलों तक 4-5.4.5 के स्कोर बराबर था पर इसके बाद लगातार दो मुक़ाबले हारकर विदित 6.5-4.5 से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए । 

फाइनल मुक़ाबले मे अनीश गिरि नें चार राउंड के 2-2 के स्कोर के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले छह मुकाबलों मे 4 जीत और 2 ड्रॉ से फाइनल मुक़ाबला एकतरफा बना दिया । 







Contact Us