Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

फ़ीडे कैंडिडेट में जीत के साथ प्रज्ञानन्दा का धमाकेदार प्रारंभ

by Niklesh Jain - 29/03/2026

फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज पुरुष वर्ग में भारत की एकमात्र उम्मीद ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंदा नें पहले ही राउंड में फ़ीडे ग्रैंड स्विस विजेता नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करते हुए एक शानदार शुरुआत कर ली है, सफेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा नें हाथी और प्यादों के एंडगेम में अनीश को पराजित किया। ध्यान देने वाली बात यह की पिछले कई माह से खराब दौर से गुजर रहे प्रज्ञानन्दा नें कैंडिडेट के पहले ही राउंड में इस शानदार जीत से बता दिया है की वह बड़े मंच के बड़े खिलाड़ी है। पुरुष वर्ग में पहला दिन परिणामों के लिहाज से बेहद सक्रिय रहा और कारुआना नें नाकामुरा को और सिंदारोव नें आंद्रे एसिपेंको को पराजित करते हुए जीत से शुरुआत की है , महिला वर्ग में पहला राउंड बिना किसी परिणाम के निकला और दिव्या देशमुख नें यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक से और आर वैशाली नें कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा से ड्रा खेला। पढ़े यह लेख तस्वीरे Credit: Michal Walusza / Fide



फ़ीडे कैंडिडेट : जीत से किया प्रज्ञानन्दा नें अपने अभियान का शुभारंभ

भारत के आर प्रज्ञानंद नें फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही राउंड में नीदरलैंड के बेहद मजबूत डिफेंस वाले खिलाड़ी अनीश गिरी के सुरक्षा चक्र को भेदते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. सबसे पहले प्रज्ञानंदा नें आज सफेद मोहरो से अनीश के सिसिलियन के ख़िलाफ़ ग्रान प्री वेरिएशन खेलते हुए अनीश को चौंकाया और समय का दबाव बना दिया, घड़ी में पिछड़ते अनीश आख़िरकार 40 चालों को पूरा करने के दबाव में 36 चाल में भारी भूल कर बैठे और उसके बाद हाथी के एंडगेम में प्रज्ञानंदा नें अनीश को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 51 चालों में जीत दर्ज की ।

वहीं दिन के सबसे बड़े परिणाम के तौर पर रहा कारुआना की नकामुरा पर शानदार जीत, एक समय लगभग ड्रा लग रहा मुकाबला करुआना नें अपने ऊँट, वजीर, हाथी और प्यादों की कमाल की सक्रियता से अपने नाम कर लिया है ।

वहीं सिंदारोव नें एक समय मुश्किल लग रही बाजी में एसिपेंको पर एक जोरदार जीत दर्ज की, फ़ीडे कैंडिडेट में दोनों वर्गों को मिलाकर भी यह पहली जीत रही

महिला वर्ग में दिव्या देशमुख नें अन्ना मुज़्यचुक से स्कॉच ओपनिंग में ड्रा खेला

और वैशाली नें बिबीसारा के ख़िलाफ़ एक समय मुश्किल लग रही बाजी बचा ली

देखें हिंदी में सीधा प्रसारण

इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन और फ़ीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन नें हिंदी में विश्लेषण किया






Contact Us