Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

खेले शतरंज, करें सैर देखे अतुल्य भारत का हृदय मध्य प्रदेश

by Devansh Singh - 02/01/2026

वर्ष 2026 एक शतरंज से सजा हुआ वर्ष होने वाला है, जहा विश्व पटल पर कैंडिडेट्स से लेकर विश्व चैंपियनशिप खेली जानी है वही दूसरी ओर भारत के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में भी साल की शुरुवात से ही प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं। 3-4 जनवरी को मध्यप्रदेश के जबलपुर में फाउंडेशन चैस अकादमी जबलपुर द्वारा 2nd जबलपुर अंतराष्ट्रीय ओपन रेटिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। ठीक इसी के पश्च्यात, मध्य प्रदेश के नीमच में 8-9 जनवरी को 1st स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा फीडे रैपिड रेटिंग का आयोजन होगा। ठीक एक दिन बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2nd खेलो चैस इंडिया ब्लिट्ज एंड रैपिड रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उसके बाद 24 जनवरी को हरदा में एक दिवसीय रैपिड रेटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन सभी प्रतियोगिताओ का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के साथ साथ मध्य भारत में शतरंज को बढ़ाना और फैलाना है। पुरे भारत से सभी खिलाडी, शतरंज प्रेमी और नन्हे मुन्ने बच्चे मध्यप्रदेश में आमंत्रित है। पढ़े देवांश सिंह का यह लेख। फोटो/वीडियो : मध्य प्रदेश टूरिज्म



हिंदुस्तान का दिल देखो

अगर आपने 'हिंदुस्तान का दिल देखो' पंक्ति नहीं सुनी है , इसका मतलब यह है की आपने हिंदुस्तान का दिल देखा ही नहीं है। हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में नए साल में एक से बढ़ कर एक फीडे रेटिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन हो रहा है, इन प्रतियोगिताओ में खेलने के साथ साथ खिलाड़ियों के पास मध्य प्रदेश घूमने का भी पूरा मौका है। जबलपुर में आये खिलाडी भेड़ाघाट में नर्मदा नदी की सुंदरता और धुआँधार जलप्रपात देख सकते है , तो वही नीमच खेलने आये खिलाडी चम्बल नदी पर बना गाँधी सागर बांध का लुत्फ़ उठा सकते हे। भोपाल खेलने आने वाले खिलाड़ियों से मेरा आग्रह है की वह 2-4 दिन यहाँ रुक के ही जाये, बड़े तालाब से लेकर तो मनुभावान टेकरी तक बोट क्लब से लेकर तो भोजपुर तक यहाँ कब आपका समय गुजर जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा।

मध्य प्रदेश टूरिज्म का एक छोटा सा वीडियो

प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओ की जानकारी

1 . 2nd जबलपुर अंतराष्ट्रीय ओपन रेटिंग प्रतियोगिता 2026

जबलपुर में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी

2 . 1st स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा फीडे रैपिड रेटिंग नीमच

नीमच में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी

3 . 2nd खेलो चैस इंडिया ब्लिट्ज एंड रैपिड रेटिंग भोपाल

नीमच में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी

4 .एक दिवसीय रैपिड रेटिंग प्रतियोगिता हरदा

हरदा में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में, सीनियर आर्बिटर सेमिनार का भी आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10-11 जनवरी को किया जा रहा है। यहाँ देखे जानकारी : भोपाल सेमिनार

मध्य प्रदेश टूरिज्म के शानदार वीडियो

एम.पी में दिल हुआ बच्चों सा

हाथो की कलाकारी

इस वीडियो में लगभग 10 हज़ार से ज्यादा कैमरे में कैद हुए पलो का प्रयोग हुआ है

नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक

हिंदी खबरों के लिए
हिंदी चैसबेस यूट्यूब

हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम

हिंदी चैसबेस फेसबुक






Contact Us