Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

उजचैस कप : अर्जुन संयुक्त बढ़त पर, विदित ने खोला खाता

by Niklesh Jain - 09/06/2026

उजचैस कप 2026 ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट के तीन राउंड पूरे हो चुके है और अब भारत के अर्जुन एरिगैसी मेजबान देश के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक और मदमिनोव मुखिद्दीन के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुँच गए है । यह इस ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है, 2024 में इसे मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक नें और 2025 में भारत के प्रज्ञानन्दा नें जीता था । इस बार भारत से अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती भाग ले रहे है , पढ़े यह लेख , Photos : Uzchess & Himank Ghosh / ChessBase India



उज़चेस कप : तीन राउंड संपन्न, अभी तूफ़ान के पहले की शांति है!

ताशकंत , उज़्बेकिस्तान ( निकलेश जैन ) उजचैस कप 2026 सुपरग्रांडमास्टर टूर्नामेंट के तीन राउंड पूरे हो चुके है और अब भारत के अर्जुन एरिगैसी मेजबान देश के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक और मदमिनोव मुखिद्दीन के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुँच गए है । यह इस सुपरग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है, 2024 में इसे मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक नें और 2025 में भारत के प्रज्ञानन्दा नें जीता था । इस बार भारत से अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती भाग ले रहे है जबकि अन्य खिलाड़ियों में मेजबान देश से अब्दुसत्तारोव नोदीरबेक, वोखीदोव शमसिद्दीन, याकुबबोएव नोदिरबेक और मदमिनोव मुखिद्दीन खेल रहे है जबकि यूएसए से नीमन हंस मोके, रूस से यान नेपोमनिशी, अज़रबैजान से शखीरयार मामेद्यारोव और ग्रीस से निकोलस थेडोरो प्रतियोगियों में शामिल है । सभी खिलाड़ी राउंड रॉबिन आधार पर कुल 9 क्लासिकल बाजियाँ खेल रहे है ।

इस वर्ष सितंबर में होने वाले शतरंज ओलंपियाड के ठीक पहले 2022 चेन्नई ओलंपियाड के विजेता उज़्बेकिस्तान और 2024 बुडापेस्ट शतरंज ओलंपियाड के विजेता भारत के खिलाड़ियों को कुछ और विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हो रहे इस टूर्नामेंट का काफ़ी महत्व है, खास तौर पर उज़्बेकिस्तान की टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी इसमें खेल रहे है ।

पहले राउंड में अर्जुन नें काले मोहरो से उज़्बेकिस्तान के वोखीदोव शमसिद्दीन से आधा अंक बाँटते हुए शुरुआत की थी जबकि दूसरे राउंड में उन्होंने 2024 के विजेता मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक को सफेद मोहरो से एक बेहद आक्रामक मुकाबले में 36 चालों में पराजित कर दिया था । इंग्लिश ओपनिंग में अर्जुन नें इस बाजी में बेहद पेचीदा खेल दिखाया था ।

तीसरे राउंड में अर्जुन का सामना अज़रबैजान के दिग्गज खिलाड़ी शखीरयार मामेद्यारोव से हुआ । काले मोहरो से खेलते हुए अर्जुन नें क्यूजीडी ओपनिंग में 41 चालों में हाथी, ऊँट और घोड़े के एंडगेम में ड्रा खेला और 2 अंक बनाकर संयुक्त बढ़त पर पहुँच गए ।

वहीं विदित गुजराती के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत कठिन रही । पहले राउंड में वह मामेद्यारोव से एक ड्रा हाथी का एंडगेम हार गए जबकि दूसरे राउंड में उन्हें क्वीन एंडगेम में रूस के यान नेपोमनिशी नें पराजित कर दिया । हालांकि तीसरे राउंड में विदित नें वापसी करते हुए शीर्ष वरीय अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक को सफेद मोहरो से निम्ज़ो इंडियन ओपनिंग में 31 चालों में ड्रा पर रोककर प्रतियोगिता में अपना खाता खोला ।

तीसरे राउंड में सबसे आगे चल रहे मेजबान देश के मदमिनोव मुखिद्दीन को उनके ही हमवतन वोखीदोव शमसिद्दीन नें पराजित कर दिया, जिसके बाद मदमिनोव, अर्जुन और अब्दुसत्तोरोव 2-2 अंक बनाकर संयुक्त बढ़त पर पहुँच गए । अन्य बाज़ियों में रूस के यान नेपोमनिशी नें ग्रीस के निकोलस थेडोरो से और यूएसए के नीमन हंस मोके नें मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक से ड्रा खेला ।

देखें अब तक के मुकाबले






Contact Us