Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

नॉर्वे शतरंज :R 2 : फबियानों की लगातार दूसरी जीत

by Niklesh Jain - 07/10/2020

नॉर्वे क्लासिकल शतरंज के दूसरे दिन एक बार फिर ऑन द बोर्ड शतरंज मे  रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले । अमेरिका के फबियानों करूआना के हिस्से लगातार दूसरी जीत आई तो पोलैंड के जान डुड़ा और नॉर्वे के आर्यन तारी के हिस्से लगातार दूसरी हार आई जबकि विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को लगातार दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेलना पड़ा । फबियानों करूआना नें लगातार दूसरे मुक़ाबले मे अपने शानदार एंडगेम का परिचय दिया । मेगनस युवा अलीरेजा की चुनौती को क्लासिकल मे तो ध्वस्त नहीं  कर सके पर हाँ अरमागोदेन टाईब्रेक जीतकर एक बार फिर 1.5 अंक बनाने मे सफल रहे । लेवोन आरोनियन के भी हिस्से आज पहली जीत आई । पढे यह लेख और देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल का राउंड 2 का विश्लेषण विडियो । 



लंबे अंतराल के बाद हो रहे ऑन द बोर्ड क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट नॉर्वे शतरंज मे अमेरिका के फबियानों करूआना नें लगातार दो मुक़ाबले जीतकर प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत करते हुए एकल बढ़त कायम कर ली है । पहले दिन उन्होने मेजबान नॉर्वे के युवा आर्यन तारी को शानदार एंडगेम से पराजित किया था तो दूसरे दिन पोलैंड के जान डुड़ा को उन्होने अपने ऊंट और घोड़े के बेहतरीन तालमेल से स्लाव डिफेंस मे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए 94 चालों तक चले मुक़ाबले मे मात दी ।

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबलों मे लगातार दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेलना पड़ा और इस बार फीडे के 17 वर्षीय युवा खिलाड़ी अलीरेजा फिरौजा नें उन्हे ड्रॉ पर रोक लिया

हालांकि टाईब्रेक मे उन्होने मुक़ाबला जीता पर इससे कार्लसन को एक बार फिर 1.5 अंक ही मिले जबकि अलीरेजा को 1 अंक हासिल हुआ ।

तीसरे मुक़ाबले मे राय लोपेज मार्शल अटैक मे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए अर्मेनिया के लेवोन आरोनियन नें नॉर्वे के आर्यन तारी को ऊंट और हाथी के एंडगेम में 48 चालों में मात दी ।

शुरुआती दो राउंड के बाद फबियानों करूआना 6 अंक ,अलीरेजा फिरौजा 4 अंक ,लेवोन अरोनियन 4 अंक मेगनस कार्लसन 3 अंक पर खेल रहे है । जबकि आर्यन तारी और जान डुड़ा का अभी भी खाता खुलना बाकी है

लाइव हिन्दी विश्लेषण 

हर रोज हिन्दी लाइव विश्लेषण के लिए जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से 

दोनों राउंड के सभी मुक़ाबले 






Contact Us