Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

नॉर्वे शतरंज R6 : 17 वर्षीय अलीरेजा नें बनाई एकल बढ़त

by Niklesh Jain - 12/10/2020

नॉर्वे क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट मे वह सब कुछ हो रहा है जो आप किसी ऑन द बोर्ड टूर्नामेंट मे होने की उम्मीद करते है । हर रोज हो रहे शानदार मुक़ाबले और परिणामों नें टूर्नामेंट को बेहद ही जीवंत बना दिया है । छठे राउंड की शुरुआत मे सबकी नजरे थी विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर जो 125 मुकाबलों के बाद मिली हार का हिसाब बराबर करने के लिए तैयार थे और उन्होने डुड़ा को मात्र 26 चालों मे हराकर वापसी भी की तो करूआना की अरोनियन पर बेहद खराब स्थिति से वापसी करते हुए जीत किसी चमत्कार से कम नहीं थी पर इन दोनों बड़े परिणामों से इतर चर्चा का केंद्र बने 17 साल के अलीरेजा फिरौजा जिन्होने मेजबान नॉर्वे के आर्यन तारी को पराजित करते हुए टूर्नामेंट मे एकल बढ़त कायम कर ली । एक बार फिर फीडे मास्टर हर्षल शाही और फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन देर रात इन मुकाबलों का सीधा विश्लेषण किया । पढे यह लेख 



नॉर्वे शतरंज – 17 साल के अलीरेजा नें बनाई बढ़त ,कार्लसन और करूआना की वापसी 

नॉर्वे शतरंज क्लासिकल टूर्नामेंट के मुकाबलों मे रोज आ रहे रोमांच नें लंबे समय से जैसे नहीं हो पा रहे क्लासिकल टूर्नामेंट की कमी को पूरा कर दिया । दूसरे पड़ाव मे प्रवेश कर चुके इस टूर्नामेंट मे छठा राउंड एक बार फिर हर मैच मे जीत हार का परिणाम लेकर आया । 

छठे राउंड मे वैसे तो सबकी नजरे थी मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर जो एक दिन पहले ही 125 क्लासिकल मुकाबलों के बाद हारे थे पर उन्होने इस बार शानदार वापसी करते हुए सफ़ेद मोहरो से पोलैंड के जान डुड़ा को क्यूजीडी ओपेनिंग मे मात्र 26 चालों मे मात दी और 3 अंक हासिल किए

पर इस जीत के बाद भी मेगनस कार्लसन पहले स्थान पर नहीं पहुंचे क्यूंकी दूसरे बोर्ड पर फीड के 17 वर्षीय अलीरेजा फिरौजा नें प्रतियोगिता मे एक और जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया । 

अलीरेजा नें काले मोहरो से खेलते हुए मेजबान नॉर्वे के आर्यन तारी को कारो कान ओपेनिंग मे मात्र 34 चालों मे मात दी और 13 अंक बनाकर अब वह अंक तालिका मे शीर्ष पर पहुँच गए है । 

तीसरे बोर्ड पर विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना नें अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन से हिसाब बराबर करते हुए अपनी पिछली हार का हिसाब चुकता कर लिया । एक बेहद ही उतार चढ़ाव भरे मुक़ाबले मे सिसिलियन ओपेनिंग मे काले मोहरो से खेलते हुए करूआना नें 38 चालों मे लेवोन को पराजित कर दिया । 

राउंड छह के बाद अलीरेजा फिरौजा 13 अंक ,मेगनस कार्लसन 12 अंक ,लेवोन अरोनियन 11 अंक ,फबियानों करूआना 10 अंक , जान डुड़ा 4 अंक तो आर्यन तारी 1.5 अंक बनाकर खेल रहे है । 

छठे राउंड के बाद हिन्दी चेसबेस इंडिया के द्वारा किया गया विडियो विश्लेषण 


देखे सब तक के सभी मुक़ाबले 






Contact Us