Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

टाटा स्टील : सबसे पहले एमवीएल से खेलेंगे हरिकृष्णा

by Niklesh Jain - 15/01/2021

भारत के नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा विज्क आन जी मे टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट मे अपने अभियान की शुरुआत सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए करेंगे और उनके सामने होंगे विश्व नंबर 5 मकसीम लागरेव । आज प्रतियोगिता मे सभी 13 राउंड के मुकाबलों मे कौन किससे टकराएगा इसकी घोषणा कर दी गयी है । ऑन द बोर्ड क्लासिकल मुकाबलों मे वर्ष 2021 का यह सबसे बड़ा और पहला सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट है । पहले दिन अन्य मुकाबलों मे नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और फीडे के अलीरेजा फिरौजा भी बेहद शानदार मैच होने की उम्मीद है इसके अलावा विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना और मेजबान नीदरलैंड के जान फॉरेस्ट के बीच एक अच्छा मुक़ाबला देखने की उम्मीद है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा । पढे यह लेख 



भारत के नंबर दो शतरंज खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा कल टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज मे फ्रांस के मकसीम लागरेव के खिलाफ सफ़ेद मोहरो से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे । प्रतियोगिता मे क्लासिकल ऑन द बोर्ड मुकाबलों मे कुल 13 राउंड खेले जाने है जहां सभी खिलाड़ी आपस मे एक मुक़ाबला खेलेंगे 

सभी खिलाड़ी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले ही विज्क आन जी पहुँच गए थे और ऐसे मे बायो बबल मे रहते हुए पूरा टूर्नामेंट खेलने के लिए प्रतिबद्ध है 

पहले राउंड मे पेंटाला हरिकृष्णा फ्रांस के मकसीम लागरेव से खेलेंगे और यह मैच एक कडा मुक़ाबला होने की उम्मीद है जबकि कार्लसन और अलीरेजा के मैच पर सबसे ज्यादा नजरे रहेंगी 

बाकी के सभी राउंड के मुक़ाबले 

टूर्नामेंट है तैयार 

क्या बात है ! क्लासिकल शतरंज की क्लासिकल वापसी 

सभी खिलाड़ियों के बीच एक दूरी भी बनाई गयी है 

तो बस एक दिन का इंतजार !

देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब पर मैच का सीधा प्रसारण 

 






Contact Us